रुद्रपुर, मई 1 -- खटीमा, संवाददाता। सचिव संस्कृति शिक्षा दीपक कुमार ने शुक्रवार को आदर्श संस्कृत ग्राम नगला तराई का निरीक्षण कर विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्राम सभा के बहुद्देशीय भवन में आयोजित बैठक में संस्कृत शिक्षा प्राप्त कर रहे ग्रामीण शिक्षार्थियों ने स्वागत गीत, वंदना और श्लोक प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। करन चंद, प्रीति, इशारा खान, मेहरू निशा, मीना थापा और रिंकू राणा ने संस्कृत में आत्मपरिचय, श्लोक और गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मीना थापा ने दैनिक जीवन में संस्कृत मंत्रों के सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- संस्कृत को रोजगार से जोड़ने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.