महत्वपूर्ण कानूनों और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी
सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- बयारा, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज पुलिस टीम ने मिशन शक्ति के तहत सेहरीखास में गुरुवार को एक जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने गांव का भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। एसआई शिव प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित कैम्प में बाल विवाह निषेध, नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बालिका शिक्षा, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आरक्षी सुधा यादव ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.