महत्वपूर्ण: रबी की तैयारी: किसानों को मुफ्त मिलेगा मिनीकिट बीज, सामान्य बीज पर 50% अनुदान
सहारनपुर, सितम्बर 23 -- सहारनपुर। आगामी रबी सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को बीज उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों को विभिन्न फसलों का मिनीकिट बीज निशुल्क, जबकि सामान्य बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल एग्रीकल्चर डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। बुकिंग की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार के अनुसार, जिले को निशुल्क मिनीकिट में चना के 150, मटर के 50, मसूर के 831, सरसों के 2770, तोरिया के 50 मिनीकिट प्राप्त हुए हैं। वहीं, 50 प्रतिशत अनुदान की सामान्य बीज योजना में चना का 15 कुंतल, मटर का पांच कुंतल, मसूर का 146 कुंतल, सरसों का 25.44 कुंतल, तोरिया का सात कुंतल और गेहूं का 12,241 कुंतल बीज उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.