सहारनपुर, सितम्बर 9 -- सहारनपुर। विश्व समभाव दिवस पर 7 सितंबर को सतयुग दर्शन ट्रस्ट के 'वैल्यू योर वर्च्यूज' सम्मान समारोह में आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन को शिक्षा क्षेत्र में योगदान और विद्यार्थियों के मूल्यपरक विकास के लिए 'गेस्ट ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। समारोह में समभाव, मानसिक संतुलन, नैतिक मूल्यों, सदाचार और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. वी. आर. रघुवीर, कुलपति, एसआरएम विश्वविद्यालय सोनीपत, एसीपी मनोज कुमार, पद्मश्री एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सुमित्रा भुआजी, एनसीईआरटी के प्रोफेसर ऑफ साइंस एजुकेशन विजय पाल सिंह, साहित्य कला परिषद हरियाणा के उपाध्यक्ष महेश जोशी तथा इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ जालंधर के निदेशक और लोक अदालत सदस्य दलजीत रियाज भी मौजूद रहे। ट्रस्ट संस्थापक ने डॉ. ...