रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महतोष मोड़ स्थित नहर किनारे खोखे और दुकानों के अतिक्रमण के मामले को लेकर विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात की। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की स्थिति में प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की मांग उठाई। इस पर डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को विधायक शिव अरोरा महतोष मोड़ के दुकानदारों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात की। विधायक अरोरा ने कहा कि महतोष नहर किनारे कई दशकों से छोटे दुकानदार अपनी आजीविका चला रहे हैं। न्यायालय के आदेश के बाद यहां से अतिक्रमण हटाए जाने की संभावना बनी हुई है। विधायक ने कहा कि ये लोग वर्षों से यहां गुजर-बसर कर रहे हैं, इसलिए इन्हें उजाड़ा न जाए। यहां करीब 70 से 80 छोटे दुकानदार हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.