पलामू, जून 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग महज़ 90 डॉक्टरों के भरोसे है। इनमें भी सिविल सर्जन समेत करीब 10 डॉक्टर विभागीय प्रशासनिक कार्यों में संलग्न है। डॉक्टरों की कम संख्या होने से प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर भी मौजूदा नहीं है । सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सृजित 245 डॉक्टरों के पद के विरुद्ध करीब 90 डॉक्टर उपलब्ध है। मेदिनीनगर स्थित मुख्य अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल- हुसैनाबाद और छतरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहित पीएचसी तक डॉक्टर मौजूद है। जिले के शेष केंद्रों पर उपलब्ध कर्मियों की संख्या के आधार पर ही ड्यूटी किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है।मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच के स्टोर प्रभारी सहेंद्र ने बताया कि अस...