महज 60 दिन में ही टूट गईं नई सड़क व पुलिया
मोतिहारी, जून 9 -- पताही, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत प्रखंड के परसौनी कपूर से बोकाने कला पंचायत को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बनी नई सड़क और पुलिया महज़ 60 दिनों में ही टूटने लगी है। सड़क का ढलाई टूट कर उखड़ने लगी है तो पुलिया भी टूटने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव मंदिर से रामपुर मनोरथ तक बन रही 1.8 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण विगत दो माह पूर्व ही हुआ है। पर वह सड़क अभी से ही दरकने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण में मज़बूत सरिये और पर्याप्त सीमेंट की जगह महज़ बालू और घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। यह भी पढ़ें- महज 60 दिन में ही टूट गईं नई सड़क व पुलिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.