बोकारो, अप्रैल 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चिरा चास गौस नगर कब्रिस्तान के पास से कथित 32 वर्षीय खालिक अंसारी का नरकंकाल बरामद होने के बाद गिरफ्तार दो आरोपी सैफुद्दीन अंसारी व गुड्डू ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महज 25 हजार रुपए हजम करने के लिए तीन दोस्तों ने मिलकर खालिक की हत्या की थी, इसके बाद एक गढ़ा में शव को दफना दिया था। चिरा चास पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी राजन की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जेल हुए आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार फरार राजन झारखंड पुलिस बल के मृत जमादार का बेटा है, जो मृतक का मित्र था। राजन ने काफी समय पहले मृतक से 25 हजार रुपया कर्ज लिया था। मृतक आरोपी पर लगातार रुपया लौटाने का दबाव बना रहा था। रुपया हजम करने व दबाव दूर करने की नीयत...