नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- IAS Monika Yadav Success Story: कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। इस कहावत को राजस्थान के सीकर जिले की बेटी मोनिका यादव ने सच कर दिखाया है। उन्होंने महज 22 साल की कम उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास कर आईएएस (IAS) बनने का मुकाम हासिल किया है। सीकर जिले के लिसाड़िया गांव की रहने वाली मोनिका की यह सफलता देश के उन लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक मिसाल है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल मोनिका यादव के पिता हरफूल सिंह यादव एक वरिष्ठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी हैं और मां सुनीता यादव गृहिणी हैं। परिवार में सबसे बड़ी बेटी होने के नाते मोनिका पर बचपन से ही एक अच्छी राह तय करने की जिम्मेदारी थी...