शामली, जून 2 -- शामली। जिले में गेहू खरीद को लेकर विपणन विभाग शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को लेकर पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। क्योंकि अब विभाग को लक्ष्य पूरा करने के लिए मात्र 13 दिनों में 49 फीसदी गेंहू खरीद बडी चुनौती बनी हुई है। जिले में गेहूं खरीद के लिए शासनादेश पर 29 गेंहू क्रय केन्द्रों पर अब तक मात्र 12हजार 768 एमटी की खरीद हुई है, जबकि जिले को शासन से 25 हजार एमटी गेंहू खरीद का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्षे अब तक केवल 51 फीसदी गेहूं की हुई खरीद ही हो पाई है। जबकि 15 जून तक गेहूं खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित है। जिले में किसानों से उनका गेंहू सरकारी मूल्य पर खरीदने के लिए 29 गेंहू क्रय केन्द्र संचालित किए गए थे। यह केन्द्र मार्च माह से शुरू किए गए थे। जिनमें 15 जून तक किसानों से गेहू की खरीद की जानी है। ऐसे में अब बचे 13 दिनों में ...