आरा, अक्टूबर 7 -- कंप्यूटर साइंस विभाग में एमसीए 2026-28 सत्र का आगाज आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में बुधवार को एमसीए सत्र 2026-28 की शुरुआत उत्सवी माहौल में हुई। पहले दिन वर्ग कक्षा में पहुंचे नव-नामांकित छात्र-छात्राएं खुशी से लबरेज नजर आए। अध्यक्षता विभाग के निदेशक डॉ. राकेश कुमार रंजन ने की, जबकि संचालन संजीव कुमार ने किया।

उद्घाटन सत्र उद्घाटन सत्र के बाद एकेडमिक सत्र में छात्रों को कोर्स से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। निदेशक डॉ. राकेश रंजन ने छात्रों को टिप्स देते हुए कहा कि ज्ञान ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। महज सूचनात्मक अध्ययन से ज्ञान सीमित रहता है, इसलिए किसी भी विषय पर गहराई से अध्ययन जरूरी है। उन्होंने समय प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि वर्ग कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थित...