महज सात हजार के लिए दिलीप बन गया प्रिंस खान का 'कूरियर ब्वॉय'
धनबाद, मार्च 11 -- महज सात हजार रुपए के लालच में पड़ कर बारामुड़ी लिटिल फ्लावर स्कूल के पास रहने वाला दिलीप सिंह कुख्यात प्रिंस खान और गोपी खान का 'कूरियर ब्वॉय' बन गया। जेल जाने से पहले उसने पुलिस को खुद यह बयान दिया है। दिलीप सिंह को पुलिस ने आठ मार्च को सरायढेला भुईंफोड़ की तलहटी में फायरिंग रेंज के पास हुई मुठभेड़ के बाद झाड़ियों से पकड़ा था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर बम फेंक कर वह झाड़ियों में छिप गया था। रात में सर्च ऑपरेशन के दौरान उसे पुलिस ने झाड़ियों से पकड़ा था। दिलीप ने पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि सुधीश कुमार ओझा से उसकी पुरानी दोस्ती थी। वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद होटल में मैनेजर का काम कर रहा था। फिलहाल उसकी नौकरी छूट गई थी। वह बेरोजगार था। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी।--...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.