महज पांच रुपये के खातिर मासूम की बेरहमी से की थी हत्या
प्रयागराज, मई 19 -- महज पांच रुपये की खातिर आठ वर्षीय मासूम बच्ची के रिश्ते में नाबालिग चाचा ने हशिया से लगातार 12 वार कर निर्मम हत्या की गई थी। आरोपी के परिजनों ने शव को ठिकाने लगाने की नीयत से भूसे वाले कमरे में छुपा दिया था। पुलिस ने नाबालिग आरोपी समेत उसके पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। औद्योगिक नगर थानाक्षेत्र के ब्योहरा गांव निवासी राजमिस्त्री सुनील चौधरी की आठ वर्षीय बेटी जान्हवी सोमवार शाम अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस की तलाश में बच्ची का रक्तरंजित शव पड़ोसी चचेरे बाबा मुन्नीलाल के घर में भूसे के अंदर छिपा मिला। शव पर धारदार हथियार से 12 वार के निशान थे। एसीपी, आसपास के थानों की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बच्ची के पिता की तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.