बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बरौनी-बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित मजनूपुर नवादा रेलवे हॉल्ट पर सभी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से इलाके के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस रेलवे हॉल्ट की स्थापना के समय से ही अब तक महज दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन यहां रुक रही है। यहां अन्य महत्वपूर्ण कुछ पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग वे पिछले करीब 22 वर्षों से करते आ रहे हैं किंतु हालात जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2003 में तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने इस रेलवे हॉल्ट का उद्घाटन किया था। उस वक्त रेलवे हॉल्ट के आस- पास नवादा, पिढ़ौली, गोधना, शिबूटोल, तेयाय, बूढ़ीवन आदि गांवों की लाखों आबादी को रेल मार्ग से आवाजाही में सहूलियत की आस जगी थी किंतु जरूरी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव यहां नहीं होने से उनके आस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.