लातेहार, अप्रैल 27 -- बेतला, प्रतिनिधि। क्षेत्र के एनएच-39 स्थित दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल टैक्स की वसूली को लेकर क्षेत्र के लोगों में दिनोंदिन असंतोष और आक्रोश बढ़ने लगा है। इसबारे में बरवाडीह व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने घोर नाराजगी जताते कहा कि आधी-अधूरी राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के महज तीन किमी की सफर पर विभिन्न वाहनों से टोल टैक्स की वसूली करना न सिर्फ अनुचित,बल्कि सरासर अन्यायपूर्ण है। क्योंकि क्षेत्र के लोगों का शिक्षा,ईलाज,व्यवसाय समेत अन्य जरूरी कार्यों को लेकर अक्सर मेदिनीनगर जाना- आना होते रहता है। ऐसे में उक्त मार्ग पर छोटी दूरी तय करने वाले लोगों पर टोल टैक्स का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना जनहित के खिलाफ है। वहीं सांसद प्रतिनिधि राज ने टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में आनेवाले लोगों को टैक्स...