नई दिल्ली, मार्च 2 -- मामूली सी बात कभी-कभी कितनी बड़ी घटना बन सकती है, इसका ताजा उदाहरण सोमवार देर शाम उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में देखने को मिला। जनपद के करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर देखने को मिला। बाबूराम पेट्रोल पंप के पास सिगरेट के दाम में सिर्फ एक रुपये कम देने को लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दुकानदार और तीन ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमन पांडेय नाम का युवक अपने दो मित्रों, आकाश और आनंद पांडेय के साथ इंस्पेक्टर गोस्वामी की दुकान पर सिगरेट खरीदने पहुँचा था। अमन ने सिगरेट की कीमत में एक रुपया कम दिया, जिस पर दुकानदार ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे और डंडे चलने लगे। इस संघर्ष म...