गोड्डा, अप्रैल 30 -- महगामा प्रतिनिधि। महगामा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। ग्रामीण विकास मंत्री सह महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के प्रयासों से वर्ष 2027 तक 300 बेड वाला अत्याधुनिक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लोगों को हनवारा में यात्री शेड व ऑटो स्टैंड का इंतजारअस्पताल की विशेषताएँ इस परियोजना को क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।प्रस्तावित अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा। अभी तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। इस ...