गोड्डा, अप्रैल 25 -- महगामा प्रतिनिधि। उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को शाम करीब 5 बजे महगामा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ छोटे-बड़े ओले गिरने लगे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों की चिंता भी बढ़ गई। खासकर सब्जी और फल की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।हालांकि, क्षेत्र के कई गांवों में केवल हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिली। कहीं तेज बारिश और ओले गिरे तो कहीं बादल छाए रहने के बावजूद ज्यादा असर नहीं हुआ। इस असमान मौसम के कारण ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।अचानक बदले मौसम के चलते बाजारों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। लोग दुकानों और घरों की ओर भागते नजर आए। वहीं, बच्चों और युवाओं ने ओलावृष्टि का आनंद भी लिया।मौसम विभाग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.