महगामा पंचायत के किसानों ने विधायक से की सरकारी नलकूप की मांग
मुंगेर, जून 7 -- धरहरा, एक संवाददाता। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के धरहरा प्रखंड में रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक नचिकेता मंडल ने बंगलवा एवं महगामा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक लड़कोला, बौरना, गोपालीचक, सबिया मुसहरी, करैली, सराधी, कोठवा, कोयलो, कठोर तथा लड़ैयाटांड़ समेत कई गांवों में पहुंचे और लोगों से सीधे संवाद किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। लोगों ने कई गांवों में जर्जर सड़कों की मरम्मत, नाली निर्माण तथा जल-नल योजना के सुचारु संचालन की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क एवं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं महगामा पंचायत के किसानों ने सिंचाई की सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.