गोड्डा, जून 3 -- महगामा प्रतिनिधि: महगामा प्रखंड क्षेत्र के मिल्की चौक, शहजादपुर चौक, दहिया चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हैं। इससे शाम ढलते ही इन इलाकों में अंधेरा छा जाता है और स्थानीय लोगों तथा राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात के समय आवागमन में दिक्कत होती है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली छात्रों को अंधेरे में आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। कई स्थानों पर सड़क किनारे गड्ढे एवं अन्य बाधाएं होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।स्थानीय यह भी पढ़ें- शाम ढलते ही गांव की गलियों में छा जा रहा है अंधेरा लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक मरम्म...