महगामा के एएसआई से मोबाइल चोरी करने वाला युवक धराया, जेल
साहिबगंज, जून 5 -- साहिबगंज। शहर के स्टेशन चौक के पास सहायक पुलिस अवर निरीक्षक से मोबाइल चुराने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया है। एक अन्य युवक फिलहाल फरार बताया जाता है। दरअसल, गोड्डा के महागामा थाना में पदस्थापित एएसआई निर्मल पांडे पुरानी साहिबगंज निवासी है। गुरुवार को स्टेशन चौक के पास कुछ सामान खरीद रहे थे। तभी उनके पास दो युवक आए। एएसआई के जेब से मोबाइल निकाल कर फरार होने की कोशिश की। इतने में इस बात का एहसास एसएआई को हो गया। उन्होंने तुरंत घूम कर युवक को पकड़ लिया। दूसरा युवक वहां से फरार हो गया। इस बात की सूचना उन्होंने नगर थाना को दी। कुछ ही देर में नगर पुलिस पहुंच युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मिर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.