नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- पंजाब के लोगों को आज से महंगाई का जोरदार झटका लगने वाला है। पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के प्रमुख ब्रांड वेरका ने अपने पाउच वाले दूध की कीमतों में 1 रुपये से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शुक्रवार सुबह से पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में लागू हो गई हैं। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेडरेशन ने गुरुवार को इस सिलसिले में एक सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक 500 मिलीलीटर पैक की नई कीमतों की बात करें फुल क्रीम दूध 36 रुपये से बढ़कर 38 रुपये का बिकेगा। वहीं स्टैंडर्ड दूध 33 रुपये से बढ़कर 35 रुपये का हो गया है। टोंड दूध की कीमत 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये, डबल टोंड दूध 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये और गाय के दूध की कीमत 31 रुपये से बढ़ाकर 33 रुपये कर दी गई है। स्क...