सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध संस्था महक द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता व बालिका सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन संस्थापक अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा, मंत्री नीलम कुमारी व कोषाध्यक्ष सन्तोषी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रवींद्र दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष मुनीन्द्र अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता अरविंद मोहन मिश्र रहे। कार्यक्रम का संचालन राज शर्मा ने किया गया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रस्तुतीकरण करने वाली बालिकाओं की सराहना की। जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने कहा कि महक संस्था के...