लखीसराय, मार्च 21 -- चानन, निज संवाददाता। राम चलित्र दास महंथ स्टेडियम इटौन में 09 दिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ को लेकर तैयारी की जा रही है। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष महंथ मंगल दास, उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच डॉ. संजय कुमार, सचिव अम्बीका महतो, कोषाध्यक्ष सह पैक्सअध्यक्ष बालेश्वर राय, उमेश मलाकर आदि ने बताया कि श्रीराम महायज्ञ 03 मई से 11 मई तक होना है। महायज्ञ के पहले दिन विराट कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी। यज्ञ में भागवत कथा, वृंदावन की रासलीला, भंडारा आरती, कीर्तन आदि का आयोजन होगा। महायज्ञ को लेकर आस पास का वातारण अभी से ही भक्ति में तल्लीन हो गया। इस तरह का महायज्ञ जीवन से दरिद्रता, बाधाओं और कष्टों को दूर करने के लिए किया जाता है, जो आध्यात्मिक और धार्मिक उत्सव का प्रतीक है। यज्ञ की सफलता को लेकर चंदा, चिटटा किया जा रहा है। महायज्ञ में मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.