मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी । शहर का महंथी लाल चौक मोहल्ला नगर निगम की अनदेखी के कारण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। मोहल्ले के रहने वाले जगत नारायण ठाकुर, चन्द्रभूषण ठाकुर, मोहम्मद नियाज, मोनू कुमार, बलराम कुमार, उमेश प्रसाद, गोपाल राउत और अभिषेक कुमार ने बताया कि बताया कि मोहल्ले में नाला आधा अधूरा बना है। अधिकांश नालों पर ढक्कन नहीं है। जिस वजह से सड़कों पर पानी निकलता है। कई मोहल्लों में नल जल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं होने से पेयजल की समस्या आम बात है। मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के अंबार है। जलजमाव के कारण सफाई कर्मचारियों को भी परेशानी होती है। चौक पर सालोभर जलजमाव के कारण लोगों को मलेरिया एवं डेंगू का डर बना रहता है। पार्किंग, पेयजल एवं सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं रहने से लोगों को परेशानी होती है। खराब स्थिति महंथी लाल च...