कानपुर, अप्रैल 30 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर के त्रिलोकी धाम आश्रम में महंत से मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी रिशु विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। रावतपुर में त्रिलोकी धाम आश्रम में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अपने साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि अजय ठाकुर और उसके साथियों ने आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और पथराव किया। वहीं घटना के बाद महंत जब मेडिकल कराने जा रहे थे तो रास्ते में भी मारपीट करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी रिशु विश्वकर्मा को जेल भेज दिया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.