महंत से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी
भागलपुर, जून 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के त्रिमोहन गांव स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी के न्यासधारी महंत जितेंद्र नारायण सिंह से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। महंत ने आरोप लगाया है कि उन्हें मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। रंगदारी की राशि नहीं देने पर उनकी हत्या करने की बात कही गई। उनके पुत्र हर्ष राज को गोली मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने रसलपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मंगलवार की रात एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर पर लगातार कॉल किया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने 37 बार फोन किया। महंत ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने उनके चचेरे भाई संतोष सिंह के मोबाइल पर संपर्क किया। उसने महंत तक अपना संदेश पहुंचाने को कहा। घटना के बाद महंत और उनके परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.