महंत शिवम महाराज बने भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
देहरादून, अप्रैल 11 -- हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संचालित भारत तिब्बत सहयोग मंच ने महंत शिवम महाराज को उत्तराखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार और मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल की संस्तुति पर की गई। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि महंत शिवम महाराज का जीवन सामाजिक सेवा और धार्मिक गतिविधियों के प्रति समर्पित रहा है। संगठन को उनसे नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है और उनके नेतृत्व में मंच का विस्तार होगा। महंत शिवम महाराज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं, जिससे उन्हें संगठनात्मक कार्यों का अनुभव है। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का वह पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे। मंच के उद्देश्यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.