वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। श्रीरामजानकी मंदिर, तेलियाना के ब्रह्मलीन महंत महामंडलेश्वर रामबालक दास की पुण्यतिथि पर रामनाम अखंड कीर्तन किया गया। इस दौरान 11 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान कराए। पूर्णाहुति के बाद शनिवार को भंडारा हुआ। इसमें विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने गोलोकवासी महंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजन महंत रामदास महाराज ने किया। विष्णुदास महाराज, केवल कुशवाहा, जियालाल, शिव गुप्ता, रविशंकर ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.