महंत राजू दास के जन्मोत्सव पर हुआ भंडारे का आयोजन
सीतापुर, जुलाई 18 -- सीतापुर, संवाददाता। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास के जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को शहर के माल गोदाम के निकट चांदी वाले हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान की अगुवाई में किया गया। इसमें सैकड़ों सनातनी बंधुओं, संगठन के कार्यकर्ताओं, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, साधु-संत, संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.