हरिद्वार, जुलाई 12 -- एसएमजेएन कॉलेज परिसर में ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच की स्थापना की गई। जिसमें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया। रविवार को आयेाजित कार्यक्रम में महंत पुरी कि ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। अन्य संस्थाओं से समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। मंच का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। किसी भी संस्था का मंच में विलय नहीं किया जाएगा। संगठन बनाने की नहीं संगठित होने की आवश्यकता है। ब्राह्मण की पहचान उसकी शिखा है। को ब्राह्मण बच्चे कर्मकांड की शिक्षा लेना चाहते हैं उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। स्वामी संतोषानंद ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता को अपनाया जा रहा है। ब्राह्मण का कार्य...