संभल, फरवरी 26 -- समाज हित संरक्षण समिति ने गुरुवार को सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार बबलू कुमार को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वाल्मीकि आश्रम लालपुर में महंत श्री भरत दास पर भूमाफियाओं द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी रिपोर्ट संबंधित थाने में एक माह पूर्व दर्ज है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संस्था ने मांग की कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, अन्यथा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। घटना को लेकर सनातन व संत समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपते समय महंत भगवानदास शर्मा, जयपाल सिंह, संजीव सहारा, महिपाल सिंह, नितिन शर्मा एडवोकेट, चंद्रप्रकाश शर्मा एडवोकेट, सुनील कौशिक, अंजार, दिनेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...