रिषिकेष, फरवरी 25 -- श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर कथित अतिक्रमण और मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी पर हमले को लेकर संत समिति ऋषिकेश ने विरोध जताया है। समिति ने बुधवार मंदिर परिसर में बैठक कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में भूमाफिया द्वारा धार्मिक संपत्तियों का स्वरूप परिवर्तन कर उनका व्यवसायीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्टों ने पूर्व संत-महापुरुषों द्वारा स्थापित संपत्तियों का स्वरूप बदलने अथवा उन्हें निजी स्वार्थ में बेचने का प्रयास किया, तो संत समाज इसके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर सरकार, मुख्यमंत्री और न्यायालय तक लड़ाई लड़ी ...