प्रयागराज, जनवरी 24 -- देवरा प्रयाग न्याय परिषद के उप महंत स्वामी गरुणश्वजाचार्य का शनिवार को महंत पद पर पट्टाभिषेक किया गया। इस दौरान काशी सुमेरू पीठ के स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वमी, स्वामी राघवाचार्य, स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य आदि मौजूद रहे। पट्टाभिषेक के तत्काल बाद कल्पराज सिंह, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने आरोप लगाया कि कुछ आसमाजिक तत्वों ने जबरन पट्टाभिषेक का प्रयास किया। घोषित उत्तराधिकारी राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का रविवार को विधिक तरीके से पट्टाभिषेक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...