महंत नारायण गिरि संत संसद के लिए लंदन रवाना
गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- गाजियाबाद, वंदना। लंदन में होने वाली संत संसद के लिए महंत नारायण गिरि गुरुवार को रवाना हुए। लंदन में सात से 15 अगस्त तक संत संसद आयोजित होगी, जिसमें सिद्धपाठी श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह 16 अगस्त को भगवान दूधेश्वर की सेवा में उपस्थित होंगे। महंत ने गुरुवार सुबह भगवान श्री दूधेश्वर नाथ से संत संसद और सभी धार्मिक सम्मेलनों की सफलता, भारत के गौरव में वृद्धि के लिए प्रार्थना कर अभिषेक किया। उसके बाद वे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और लंदन के लिए रवाना हुए। वह पहली बार सावन शिवरात्रि पर भगवान दूधेश्वर की सेवा के लिए उपस्थित नहीं हो पाएंगे। सावन शिवरात्रि पर वे लंदन में विश्व को धर्म, करूणा, अहिंसा, मानवता, समरसता, शांति और संस्कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.