बागपत, अगस्त 15 -- चांदीनगर। सिंगौली तगा निवासी दो युवकों की हत्या के मामले में आरोपी मंहत और उसके बेटे को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है, जो बागपत के साथ ही उत्तराखंड़ और दिल्ली में दबिश डाल रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर लहचौड़ा गांव से वारदात में प्रयोग किया गया फावड़ा बरामद किया गया। सिंगौली तगा निवासी इसरार और अंकित को लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर के महंत नरेशनाथ ने नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद गड्डा खोदकर जिंदा दफन कर दिया था। इस कृत्य में दो शिष्यों और बेटे ने महंत का साथ दिया था। गत 13 अगस्त को चांदीनगर पुलिस ने लहचौड़ा के गणेश मंदिर से दोनों के शव गढ्ढा खुदवाकर बरामद किए थे। पुलिस ने तभी पूरनपुर नवादा निवासी उज्जवल और उज्जैन निवासी कृष्ण यादव को पकड़ लिया था, जबकि आर...