महंत के वीडियो पर व्यापार मंडल आगे आया
पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। शहर में ब्रह्मचारी घाट पर सौंदर्यीकरण के काम में करीब चार साल का वक्त होने के बाद भी अब तक काम अधूरा होने से नाराज मनकामेश्वर मंदिर के मंहत की वीडियो पर व्यापार मंडल ने श्रमदान करने का निर्णय लिया है। महंत ने केंद्रीय राज्यमंत्री, राज्यमंत्री समेत प्रशासन और पालिकाध्यक्ष से गुहार लगाने के बाद भी काम पूरा न किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। इस पर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने संज्ञान लिया है। बताया कि व्यापार मंडल यहां श्रमदान कर हर संभव सुधार कराने को प्रयास करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.