संतकबीरनगर, फरवरी 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मुखलिसपुर में स्थित ठाकुरद्वारा के महंत की गद्दी की दावेदारी को लेकर तनाव व्याप्त है। मंदिर में तालाबंदी की ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मंदिर का ताला खुलवाकर ग्रामीणों को पूजा-अर्चना के लिए व्यवस्था बनाई। मुखलिसपुर में अयोध्या धाम से संचालित ठाकुरद्वारा प्राचीन काल से ही स्थित है। उक्त ठाकुरद्वारा के महंत कमलदास जी का बीते 27 जनवरी को निधन हो गया था। तभी से उक्त मंदिर के महंत का पद रिक्त चल रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में शनिवार को एसडीएम धनघटा को एक पत्र सौंप कर मंदिर में महंत की सेवादार रही एक कथित साध्वी पर मंदिर में ताला बंदी करने का आरोप लगाते हुए ताला खुलवाने की मांग की। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.