चित्रकूट, अप्रैल 22 -- चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल की अगुवाई में डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत अराजकता फैलाने का काम कर रहे है। अशावर माता मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी अभद्रता करते है। लालापुर में छोटे दुकानदारों को दहशत फैलाकर परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते परेशान होकर एक दुकानदार ने खुदकुशी का प्रयास भी किया था। महंत ने बीते दिनों उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के संबंध में आपत्तिजनक व निंदनीय टिप्पणी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...