पीलीभीत, मार्च 16 -- बिलसंडा। नगर से सटे श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत सत्यगिरी का मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आठवें दिन भी अनशन जारी रहा। महंत का कहना है कि जब तक जनप्रतिनिधि यहां आकर उनको ठोस आश्वासन नहीं देंगे वो डटे रहेंगे। रविवार को भी तहसीलदार उनसे मिलने पहुंचे। नगर से सटे श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत सत्यगिरी महाराज मंदिर के जीर्णोद्धार , पक्का रास्ता, पुलिया निर्माण और मॉडल शौचलय की मांग को लेकर सात दिन से अनशन पर बैठे है। रविवार को उनका अनशन का आठवां दिन था। अनशन की सूचना मिलने पर शनिवार को वीडियो अमित शुक्ला, एसओ सिंद्धात शर्मा, तहसीलदार हवीव अंसारी मौके पर पहुँचकर समझाने का प्रयास किया लेकिन बो नही माने। शनिवार की देर रात फिर से नायब तहसीलदार वीरपाल ने भी महंत को समझाने के प्रयास किया इस पर भी बात नही बनी। अनशन के दौरान उन...