गोरखपुर, सितम्बर 12 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर 12 सितम्बर को नगर निगम परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान महंत अवेद्यनाथ के सामाजिक और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गोरक्षपीठ के पूर्व पीठाधीश्वर राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ सनातन धर्म, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के महान पुंज थे। उनका पूरा जीवन समाज कल्याण, छुआछूत के उन्मूलन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। धर्म-अध्यात्म के साथ उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा और राजनीति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।नगर आयुक्त ...