लखनऊ, फरवरी 17 -- दिल्ली और नोएडा के महंगे होटलों में बैठकर साइबर जालसाज डिजिटल अरेस्ट का गिरोह चला रहे थे। साइबर क्राइम सेल की टीम ने गिरोह से जुड़े तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना (इंडिया हेड) राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। पूरा गिरोह इंडोनेशिया, म्यांमार और थाईलैंड से ऑपरेट होता था। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश दीक्षित के मुताबिक गिरफ्तार जालसाजों में दिल्ली के मुंडका प्रेमनगर इलाके की भाग्य विहार कॉलोनी रानीखेड़ा का मनीष कुमार उर्फ आकाश, गाजियाबाद के निवाड़ी खंदोड़ा का इरशाद और गोरखपुर के पिपराइच निषाद चौराहे के पास रहने वाला मयंक श्रीवास्तव है। ये लोग दिल्ली में चांदनी चौक के पास इम्पीरियल होटल, नोएडा के परी चौक के पास कन्हैया रेजीडेंसी और पहाड़गंज के होटलों में रहते थे। इनके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.