उरई, मार्च 31 -- उरई। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ एक अप्रैल से लागू हुए बजट का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दामों में पांच से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार प्लास्टिक के कच्चे माल (दाना) की कीमत बढ़ने से उससे बनने वाले उत्पाद महंगे हो गए हैं। वहीं कॉपर के दामों में उछाल आने से बैटरी, इन्वर्टर, कूलर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। इसका असर गर्मी के मौसम में जरूरी सामान खरीदने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बढ़ी हुई लागत के कारण कीमतें बढ़ाना मजबूरी है। ऐसे में आम लोगों को अब जरूरी सामान खरीदने के लिए पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है, जिससे घरेलू बजट पर दबाव बढ़ गया है।-----मिडिल क्लास के लोगों की...