नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- साफ-सुथरे, चमकते कपड़े ना सिर्फ दिखने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये आपकी पर्सनैलिटी के बारे में भी काफी कुछ बताते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में खाना खाते समय या खाना बनाते वक्त अक्सर कपड़ों पर सब्जी या दाल गिर जाती हैजिससे हल्दी के जिद्दी पीले निशान बन जाते हैं। इन निशानों को साफ करने के लिए कई बार महिलाएं कपड़ों को धो देती हैं, लेकिन हल्दी का दाग सिर्फ धोकर साफ नहीं होता। बहुत से लोग कपड़ों से हल्दी के दागों को साफ करने के लिए ड्राईक्लीन करवाते हैं, लेकिन कुछ हैक्स मददगार साबित हो सकते हैं। यहां हम कपड़ों पर लगे हल्दी के सूखे दाग को साफ करने के आसान हैक्स बता रहे हैं। जानिए-1) ग्लिसरीन और लिक्विड डिटर्जेंटकपड़े पर लगे पुराने और जिद्दी दाग को साफ करने के लिए दाग पर थोड़ी ग्लिसरीन लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़े...