नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, व. सं.। द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने महंगी पार्टियों में शामिल होने के लिए लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू उर्फ विपिन के कब्जे से देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुई है। विपिन के खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की टीम को 31 मार्च की शाम आरोपी के द्वारका आने की सूचना मिली थी। इस पर उसे दबोच लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.