नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Shraddha Dubey lifestyle: लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर महंगे ब्रांड्स के सामान, आलीशान होटल और फोटोशूट की कई तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। लुई विटॉन और गुच्ची जैसे लग्जरी ब्रांड्स के प्रति उसका खास लगाव नजर आता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मॉडल श्रद्धा दुबे के 1 लाख 43 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं उनके अकाउंट से 409 पोस्ट हुई हैं। जिसमें वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हुई नजर हैं। श्रद्धा दुबे के सोशल मीडिया अकाउंट पर लुई विटॉन और गुच्ची जैसे महंगे ब्रांड्स के सामान के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। इन तस्वीरों के जरिए वह अपने लग्जरी शौक की झलक दिखाती थी।होटल और रिजॉट में रुकती थी श्रद्धा श्...