नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बॉडी स्क्रब करने से स्किन की सतह से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। ये त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। करवाचौथ से पहले अक्सर महिलाएं अपनी स्किन को साफ रखने के लिए महंगे फेशियल के साथ चेहरे को चमकाती हैं और शरीर को साफ करने के लिए बॉडी पॉलिशिंग जैसे ट्रीटमेंट करवाती हैं। लेकिन ये काफी ज्यादा महंगे होते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप घरेलू नुस्खों का सहारा लें। यहां हम एक ऐसे स्क्रब के बारे में बता रहे हैं जिसे अप्लाई करने पर आपको बॉडी पॉलिशिंग वाला रिजल्ट ही मिलेगा। ये स्क्रब एक ड्राई फॉर्मुले से तैयार होता है, जिसे आप बनाकर कई दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं। बस इसे इस्तेमाल करने से पहले आपको शहद और तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना होगा। ये एक काफी इफेक्टिव स्क्रब है जिसे आप नहाते समय भी अप्ला...