नई दिल्ली, जून 26 -- पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। यही वजह है कि अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक कारों (EVs) को अपना रहे हैं। अगर आप भी ईंधन के इस भारी खर्च से हमेशा के लिए बचना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। अगले कुछ ही महीनों के भीतर भारतीय मार्केट में 5 नई और बेहद किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी एंट्री करने वाली हैं। इनमें छोटे बजट की कारों से लेकर बड़े परिवारों के लिए शानदार 7-सीटर गाड़ियां भी शामिल हैं। ये सभी कारें लंबी रेंज और मॉडर्न फीचर्स से लैस होंगी। आइए जानते हैं इन आने वाली दमदार गाड़ियों की पूरी डिटेल्स के बारे में।टाटा सिएरा ईवी टाटा की यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV इसी महीने 30 जून को लॉन्च होने वाली है। इसका लुक काफी हद तक रेगुलर मॉडल जैसा ही अट्रैक्टिव होगा। ...