कानपुर, मई 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान ट्रांसपोर्टरों ने अब बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। द यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन की आपात बैठक में नाराजगी जताई। ट्रांसपोर्टरों ने निर्णय लिया कि 25 प्रतिशत ट्रकों को आरटीओ कार्यालय में सरेंडर करेंगे। भाड़े में न्यूनतम 15 प्रतिशत बढ़ोतरी व छह माह तक नया वाहन नहीं खरीदने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष मनीष कटारिया ने कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों से ट्रांसपोर्ट कारोबार को तगड़ा झटका लगा है। कहा कि लगातार महंगा हो रहा डीजल, बढ़ते मेंटीनेंस खर्च और अन्य व्यावसायिक लागत के कारण वाहन संचालन करना बेहद कठिन होता जा रहा है। यह भी पढ़ें- डीजल के बढ़ते दामों से फिर बढ़ेगा ट्रकों का भाड़ा मौजूदा भाड़े में वाहन चलाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। ऐसे में ट्रांसपोर्टर...