नई दिल्ली, मई 21 -- सफेद या हल्के रंग की शर्ट पहनने से लुक काफी स्टाइलिश और क्लासी लगता है, लेकिन इन शर्ट्स का कॉलर सबसे जल्दी गंदा हो जाता है। खासकर गर्मियों में पसीना, धूल, तेल और गर्दन की गंदगी कॉलर पर जमा होकर पीले या काले दाग बना देती है। कई बार महंगे डिटर्जेंट इस्तेमाल करने के बाद भी ये जिद्दी दाग आसानी से साफ नहीं होते। ऐसे में लोग नई शर्ट खरीदने तक का सोचने लगते हैं। हालांकि, कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से कॉलर की गंदगी काफी हद तक साफ की जा सकती है।1. बेकिंग सोडा से करें कॉलर की सफाईबेकिंग सोडा कपड़ों की जिद्दी गंदगी और बदबू कम करने में मदद कर सकता है।2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।इस पेस्ट को शर्ट के गंदे कॉलर पर अच्छी तरह लगाएं।अब उंगलियों या पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथ से रगड़ें।इसे लगभग...